Coronavirus: लॉकडाउन में घर पर बनाएं कलरफुल पास्ता सैलेड, रहे हैल्थी एंड फिट

Coronavirus: लॉकडाउन में घर पर बनाएं कलरफुल पास्ता सैलेड, रहे हैल्थी एंड फिट
X
Coronavirus: कोरोना के कहर को देखते हुए पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। वहीं लोगों का घर में रहना काफी मुश्किल हो रहा है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको कलरफुल पास्ता सैलेड की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Coronavirus: कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में कोरोना का आंतक देखने को मिल रहा है। वहीं हालातों को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसी बीच लोगों को घर में रहना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आज हम आपको कलरफुल पास्ता सलाद की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे बनाकर आप बच्चों को खुश कर सकते हैं। यह घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। यह खाने से स्वादिष्ट होने के साथ साथ काफी हैल्थी भी है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

कलरफुल पास्ता सैलेड सामग्री

ब्रोकली- 1 कप

बेबीकॉर्न-6-7

ऑलिव ऑयल- 1 टेबलस्पून

नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार

पालक- 1 कप

चुकंदर- 1 कप

लस्सन- 1 टीस्पून

पास्ता- 1 कप

मियोनिस- ¼ कप

कलरफुल पास्ता सैलेड विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी और ब्रोकोली डालकर उसे लगभग 7 से 8 मिनट के लिए ब्लांच कर लें।

इसके बाद इसे छननी की मदद से छान लें।

फिर एक बर्तन में में पास्ता उबाल कर ठंडा करें।

अब एक पैन में ऑयल डालकर उसमें लस्सन को हल्का भूरा होने तरक भून लें।

फिर इसमें ब्रोकली डालकर अच्छे से मिक्स करें और 2 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद इसमें मसाला और मायोनीज डालें आपका कलरफुल पास्ता तैयार है। इसे आप बच्चों के साथ एन्जॉय करें।

Tags

Next Story