अगर घर पर नहीं जमता है बाजार जैसा गाढ़ा और मीठा दही तो ट्राई करें ये टिप्स

गर्मियों में ज्यादातर लोग दही(Curd) और दही से बनी चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं। गर्मियों में दही की डिमांड काफी बढ़ जाती है। कुछ लोग घर में ही दही जमाना पसंद करते हैं। घर का दही मार्केट के दही से काफी बेहतर होता है। इसके साथ ही महिलाएं गर्मियों में दही के खट्टेपन से काफी परेशान रहती हैं। इसी बीच आज हम आपको कुछ शानदार टिप्स बताएंगे जिसके जरिए आप घर में गाढ़ा और मीठी दही जमा पाएंगी। तो चलिए जानते हैं मीठी दही जमाने के टिप्स(Tips For Curd)।
ताजे दूध का करें इस्तेमाल
दही जमाने के लिए सबसे पहले तो ध्यान रखें कि जिस दूध से आप दही जमाने जा रहे हैं वो ताजा है कि नहीं। दही जमाने के लिए हमेशा ताजे दूध का ही इस्तेमाल करें। जितना दूध ताजा होगा उतना ही दही मीठा जमेगी।
बर्तन साफ रखें
इस बात का खास ख्याल रखें कि जिस बर्तन में आप दही जमाने जा रहे हैं, वो अच्छी तरह से साफ है कि नहीं। दही खत्म होने के बाद बर्तन को अच्छी तरह से धोकर ही उसमें फिर से दही जमाए। साफ बर्तन में दही अच्छी जमती है।
चीनी-मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें
दही को मीठा और ताजा बनाने के लिए हमेशा चीनी-मिट्टी के बर्तन का ही इस्तेमाल करें। चीनी मिट्टी के बर्तन की तासीर ठण्डी होती है, इसलिए उसमें दही मीठी जमती है। दही को उसी बर्तन में पड़ा रखें, दही खट्टी बिल्कुल नहीं होगी।
गर्मियों में जल्दी जमती है दही
गर्मियों के मौसम में दही लगभग 4 से 5 घंटे में दही जम जाती है। इसलिए आप 5 बजे के आसपास दही जमाने के लिए रख दें। जिससे दही तकरीबन 9-10 बजे तक जम जाएगी। दही जमने के बाद उसे फ्रिज में रख दें। रात भर दही बाहर रहने से वो खट्टी हो जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS