नाश्ते में बनाएं सूजी दही टोस्ट, खाने में लाजवाब और बनाने में बेहद ही आसान

नाश्ते में बनाएं सूजी दही टोस्ट, खाने में लाजवाब और बनाने में बेहद ही आसान
X
आज हम आपको अलग तरीके का टोस्ट बनाने का तरीका बताएंगे। यह है सूजी दही टोस्ट। यह खाने में बहुत ही लजीज होता है। इसके साथ ही इसे बनाना काफी आसान होता है। तो आज हम आपको सूजी दही टोस्ट बनाने का तरीका बताएंगे।

अक्सर लोगों का नाश्ते में तरह तरह की चीजें खाने का मन करता है। वहीं ज्यादातर लोग नाश्ते में टोस्ट बनाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको अलग तरीके का टोस्ट बनाने का तरीका बताएंगे। यह है सूजी दही टोस्ट। यह खाने में बहुत ही लजीज होता है। इसके साथ ही इसे बनाना काफी आसान होता है। तो आज हम आपको सूजी दही टोस्ट बनाने का तरीका बताएंगे।

सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 6

सूजी - 1 कप

दही - 1/2 कप

टमाटर - 1/4 कप

प्याज - 1/4 कप

शिमला मिर्च - 1/4 कप

काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

चाट मसाला - 1 चम्मच

टोमैटो केचप -1 बड़ा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।

- फिर अब एक ब्रेड की स्लाइस पर एक चम्मच टोमैटो केचप लगाएं।

- इसके बाद तैयार बैटर में थोड़ा बैटर लेकर ब्रेड पर अच्छी तरह से फैलाएं।

- अब मीडियम आंच पर तवे पर तेल डालकर गरम करें और फिर तवे पर ब्रेड को बैटर की तरफ से डालकर सेंक लें।

- अब एक तरफ से सिंकने के बाद पलटकर दूसरी तरफ से सेंक लें।

आपका सूजी दही टोस्ट तैयार है। इसे आप सॉस के साथ सर्व करें।

Tags

Next Story