दाल में ऐसा लगाएं तड़का, स्वाद लगेगा और भी जबरदस्त

दाल में ऐसा लगाएं तड़का, स्वाद लगेगा और भी जबरदस्त
X
कई बार सही तड़का न लगने पर दाल एकदम बेस्वाद हो जाती है। ऐसे में दाल में तड़का लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए आपको दाल में तड़का लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।

जब दल दाल में सही तड़का न लगे, तब तक खाने में कोई स्वाद नहीं आता। वहीं कई बार सही तड़का न लगने पर दाल एकदम बेस्वाद हो जाती है। ऐसे में दाल में तड़का लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए आपको दाल में तड़का लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं दाल में तड़का लगाने का तरीका।

सामग्री

घी - 2 बड़े चम्मच

हींग - चुटकीभर

जीरा -1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च - 2-3

हरी मिर्च (कटी हुई) 2-3

कलियां लहसुन (कटी हुई) - 4-5

प्याज (बारीक कटा हुआ) - आधा

धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) - आधा चम्मच

Also Read: नाश्ते में बनाकर खाएं गोभी के पराठे, यह है रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करके इसमें जीरा डालकर तड़काएं।

- फिर इसके बाद इसमें लहसुन, हरी मिर्च, प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।

- फिर इसके बाद इसमें लाल मिर्च और हींग डालकर चलाते हुए पका लें।

- इसके बाद इसमें धनियापत्ती डालें और गैस बंद कर दें।

- तैयार तड़के को दाल में डालकर ढक दें।

Tags

Next Story