धनिया की चटनी में मिलाएं ये दो चीजें, चटनी बनेगी और भी जबरदस्त, फीका खाना भी बनेगा जायकेदार

खाने के स्वाद को चटनी और भी टेस्टी बनाती है। वहीं अगर भोजन में टेस्टी चटनी हो तो इंसान अपनी डाइट से ज्यादा खाना खा लेता है। वहीं समोसे, कचौड़ी, पराठे बिना चटनी के एकदम बेस्वाद लगते हैं। ज्यादातर घरों में हरा धनिया की चटनी की बनाई जाती है। सबकी चटनी का स्वाद अलग होता है। लेकिन आज हम आपकी हरा धनिया की चटनी और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए दो खास इंग्रीडिएंट के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे डालने के बाद चटनी और भी टेस्टी हो जाएगी। जिसे खाने के बाद हर कोई उंगलियां चाटते रह जाएंगा।
सामग्री
टमाटर - 1
हरा धनिया - 1 गड्डी
लहसुन - 5 कलियां
जीरा - 1/2 चम्मच
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च - 5-6
काला नमक - आधा चम्मच
नींबू - 1
नमक - स्वादानुसार
सीक्रेट साम्रगी
हरे प्याज के पत्ते - 2
मूंगफली के दाने - 2 चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मूंगफली को छोड़कर सारी सामग्री को एक साथ ग्राइंडर में डालें और दरदरा सा पीस लें।
- फिर इसके बाद इसमें मूंगफली डालें और एक बार फिर से ग्राइंड कर लें।
- फिर जरूरत पड़ने पर हल्का सा पानी मिला लें लेकिन बहुत ज्यादा न डालें वरना चटनी पतली होकर बेस्वाद हो जाएगी।
- सारी सामग्री ग्राइंड होने के बाद इसमें एक पूरे नींबू का रस डाल दें।
आपकी हरा धनिया की चटनी तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS