इस रेस्टोरेंट में सर्व की जा रही कीड़े- मकोड़ों से बनी डिश, यहां का Menu देखकर रह जाएंगे हैरान

इस रेस्टोरेंट में सर्व की जा रही कीड़े- मकोड़ों से बनी डिश, यहां का Menu देखकर रह जाएंगे हैरान
X
आपको सुनकर शायद थोड़ी हैरानी हो कि फ्रासं के एक रेस्टोरेंट में कीड़े- मकोड़े से बनी तरह तरह की डिश सर्व की जा रही हैं। लेकिन यह सच है कि फ्रांस के एक रेस्टोरेंट में लॉरेंट वियत नाम के शेफ ने अपने टेस्टिंग मेनू में कीड़ों से बनी ऐसी ही कुछ डिश शामिल की हैं। जिसका लोग आनंद भी ले रहे हैं।

आपको बता दें कि इस मेनू कार्ड में सब्जियों के साथ कुरकुके कीड़े, चॉकलेट में बनाए गए टिड्डे, प्रॉन सैलेड. पीले मीलवर्म तैयार किए गए हैं। जिसे खाने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं। इन डिशों को लोग काफी एक्साइटमेंट के साथ खा रहे हैं। लोग इन डिशों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी सहमति भी जता रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोगों को मीलवर्म आटे से बना पास्ता, शकरकंद और हल्का फ्राई किया हुआ कीट लार्वा लोगों को सर्व किया जा रहा है। जिनका स्वाद लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं यूरोपीय खाद्य सुरक्षा एजेंसी (EFSA) ने मीलवर्म कीड़े को इंसानों के खाने के लिए उपयुक्त माना था। जिसके बाद इसकी बिक्री को मंजूरी दे दी गई।

लोगों का कहना है कि मीलवर्म भले ही दिखने में अजीब लगते हैं, लेकिन इसमें प्रोटीन, और फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जो कि शरीर के लिए फायदेमंद होता है। वहीं एक्सपर्ठ का कहना है कि कीड़े काफी पोष्टिक होते हैं।

Tags

Next Story