गर्मियों में बेल का शरबत पीना होता है बहुत ही फायदेमंद

गर्मियों (Summer) में हर कोई ठंडी ठंडी चीज खाना पीना चाहता है। जिसके लिए वो चील्ड कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, शेक जैसी चीजों का सेवन करना पसंद करता है (Summer Drinks)। गर्मियों में ठंडी चीजे पीने से ठंडक फील होने के साथ साथ बॉडी भी काफी रिफ्रेश फील करती है। ऐसे में आप इन सभी चीजों की जगह फलों का जूस पी सकते हैं (Healthy Drinks)। जिसमें बेल का शरबत पीना काफी बेहतर ऑप्शन है। बेल में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है (Bel Sharbat Benefits)। इसके साथ ही यह पेट की समस्या से निजात दिलाता है। वहीं आज हम आपको बेल का शरबत बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं बेल शरबत की रेसिपी (Bel Sharbat Recipe In Hindi)।
बेल शरबत सामग्री
बेल- 1
चीनी - बड़ा चम्मच
काला नमक- 1/2 बड़ा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
जीरा पाउडर- 1/2 बड़ा चम्मच
पानी- आवश्यकतानुसार
बर्फ- 3-4 टुकड़े
बेल शरबत विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेल को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- इसके बाद अब उसे काट कर एक बाउल में उसका पल्प निकालें।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं।
- फिर एक अलग बाउल में इस पल्प को छननी की मदद से छान लें।
Also Read: कोरोना से लड़ने में मदद करती है ये मिठाई, 11 जड़ी बूटियों से मिलकर तैयार की गई 'संदेश'
- इसमें अब चीनी, काला व सफेद नमक, जीरा पाउडर डालकर मिलाएं।
- इसमें अपने हिसाब से पानी डालकर मिलाएं।
आपका बेल का शरबत या जूस बनकर तैयार है। इसे गिलास में निकालें। ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS