Durga Puja 2019 : दुर्गा पूजा पर घर में बनाएं स्वादिष्ट अंगूरी रबड़ी और मां को लगाएं भोग

Durga Puja 2019 : अगर आप भी दुर्गा पूजा पर मां काली के भोग के लिए बंगाली स्टाइल में कुछ बनाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप घर में बेहद सरल तरीके से स्वादिष्ट अंगूरी रबड़ी बनाएं। ये खाने में टेस्टी होने के साथ बनान में बेहद आसान होती है। आइए जानते हैं बंगाली मिठाई अंगूरी रबड़ी बनाने की विधि (Angoori Rabri Recipe)...
अंगूरी रबड़ी रेसिपी सामग्री (Angoori Rabri Recipe Ingredients)
1 लीटर का दूध
3 बड़े चम्मच नींबू का रस
450 मिली पानी
135 ग्राम चीनी
रबड़ी के लिए:
1 लीटर दूध
200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क
2 टेबल स्पून पिस्ता कटे हुए
2 बड़े चम्मच बादाम कटे हुए
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
3 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लार (1/2 कप दूध में मिलाया हुआ)
अंगूरी रबड़ी रेसिपी विधि (Angoori Rabri Recipe Process)
1. अंगूरी रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध को उबाल आने तक गर्म करें फिर उसमें नींबू का रस डालकर फाड़ लें।
2. इसके बाद छेना को छलनी की मदद से छान लें, अब छैना को साफ पानी के धोएं और फिर एक कॉटन के कपड़े में बांधकर लटका दें।
3. अब एक बर्तन में छैना को निकालें और हाथ की मदद से रगड़ते हुए चिकना कर लें और फिर बेहद छोटे आकार की 30-35 बॉल्स बना लें।
4. इसके बाद एक बर्तन में पानी और चीनी को डालकर पकाएं और चाशनी बनाएं।
5. चाशनी बनने पर उसमें पहले से बनी हुई छैने की बॉल्स को चाशनी में डालकर कुछ देर ढककर रखें।
6. इसके बाद एक और बड़े बर्तन में दूध को गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं।
7. अब गाढ़े हो चुके दूध में कंडेस्ड मिल्क, पिस्ता, बादाम और इलायची पाउडर डालकर चलाते हुए लगभग 10-15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
8. इसके बाद पके हुए दूध में पहले से बनी हुई छैने की बॉल्स डालें और चलाएं, फिर एक बॉउल में डालें और फ्रिज में ठंडा होने तक रखें।
9. अब तैयार अंगूरी रबड़ी को छोटे बॉउल में निकालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS