एक बार जरूर ट्राई करें ऑमलेट करी, खाने में टेस्टी और बनाने में बहुत ही आसान

एक बार जरूर ट्राई करें ऑमलेट करी, खाने में टेस्टी और बनाने में बहुत ही आसान
X
लोग अंडे को कई तरीके की डिश बनाकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ऑमलेट करी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

अंडा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई लाभकारी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। वहीं लोग अंडे को कई तरीके की डिश बनाकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ऑमलेट करी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

ऑमलेट के लिए

अंडे - 2

छोटे प्याज - 2

हरी मिर्च - 2

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

ग्रेवी बनाने के लिए

प्याज (लंबी-पतली कटी हुई) - 1

आलू (टुकड़ों में कटा हुआ) - 1

तेजपत्ता - 1

कलौंजी - 1/2 चम्मच

धनिया पाउडर -1 चम्मच

जीरा पाउडर - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

गरम मसाला - 1 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

पानी - जरूरत के अनुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

विधि

ऑमलेट बनाने के लिए

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक गिलास में अंडों को फोड़कर इसमें प्याज, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से फेंटें।

- फिर मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करके इसमें फेंटा हुआ अंडा डालकर दो अलग-अलग ऑमलेट बनाएं।

- फिर ऑमलेट बनने के बाद इसके दो हिस्से कर लें।

ग्रेवी के लिए

- इसके लिए आप मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करके इसमें आलू के टुकड़ों को फ्राई कर एक प्लेट में निकालें।

- फिर अब तेल में तेजपत्ता और कलौंजी डाले देें और फिर प्याज डालकर इसके हल्का सुनहरा होने तक तलें।

- अब एक अलग कटोरी में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर घोलकर पैन में डालें।

- जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे, आलू डाल दें और 1 मिनट बाद पानी और नमक डालकर ग्रेवी को अच्छे से खौलाएं।

- जब ग्रेवी तैयार हो जाए तब ऑमलेट डालकर थोड़ी देर और खौलाकर गैस बंद कर दें।

- आपकी ऑमलेट करी तैयार है।

Tags

Next Story