गर्मियों में बनाकर खाएं फ्रूट रायता, खाने में लगता है बहुत ही स्वादिष्ट

भोजन को और भी टेस्टी बनाने के लिए आप फ्रूट रायता का सेवन कर सकते हैं। इसे आप दाल चावल, बिरयानी और पुलाव के साथ खा सकते हैं। अगर आप बूंदी, प्याज जैसे रायता का सेवन करके बोर गए हैं तो ऐसे में आप फ्रूट रायता का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद के फलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको फ्रूट रायता बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
दही - 2 कप
हरे अंगूर - 1/2 कप कटे हुए
अनार के दाने - 1/2 कप
अनानास - 1/2 कप कटा हुआ
चीनी - 2 बड़े चम्मच पिसी हुई
जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
केला - 1
काला नमक - आवश्यकतानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में दही लें।
- इसके बाद इसमें नमक, चीनी, जीरा पाउडर और लाल मिर्च मिक्स करें।
- इसे आप अच्छी तरह से फेंटें और इसमें कटे हुए फल जैसे केला, अनार, अनानास आदि मिलाएं।
- इसे आप अच्छे से मिक्स करें और आपका फ्रूट रायता बनकर तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS