Ganesh Chaturthi 2019 गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए घर में ऐसे बनायें स्वादिष्ट मैंगो मोदक

Ganesh Chaturthi 2019 : गणेश चतुर्थी का त्यौहार महाराष्ट्र के प्रमुख त्यौहारों में विशेष स्थान रखता है। इसे गणेश उत्सव के नाम से जाना जाता है। जो 10 दिनों तक चलता है। इस दिन लोग अपने-अपने घर बप्पा को लातें हैं और विधि विधान से पूजा करके उनके मनपसंद पकवानों का भोग लगाते हैं। ऐसे में आज हम आपको गणेश जी के प्रिय पकवान मोदक को एक अलग अंदाज में यानि मैंगो मोदक बनाने की विधि लेकर आएं हैँ। आइए जानते हैं मैंगो मोदक बनाने की आसान विधि (Mango Modak Recipe)...
मैंगो मोदक रेसिपी सामग्री (Mango Modak Recipe Ingredients)
1 कप आम का गूदा
2 कप खोया
1/2 कप चीनी
3 केसर (दूध में भीगा हुआ)
2 चम्मच घी
1 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
मैंगो मोदक रेसिपी विधि (Mango Modak Recipe Process)
1. मैंगो मोदक रेसिपी को बनाने के लिए एक बॉउल में खोये को मैश कर लें।
2. इसके बाद एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें खोया डालकर पिघलने और सुनहरा होने तक चलाते हुए पकाएं।
3. खोये के सुनहरा होने पर उसमें चीनी और आम का गूदा यानि पल्प डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
4. इसके बाद मैंगों मोदक के मिश्रण में पहले से भीगा हुआ केसर और इलायची पाउडर को डालकर मिक्स कर लें।
5. अब आंच को धीमा करें और मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं , फिर एक प्लेट में ठंडा होने के लिए निकाल लें।
6. इसके बाद मोदक के मोल्ड को घी लगाकर ग्रीस करें।
7. अब मैंगो मोदक के मिश्रण के ठंडा होने पर हाथ की मदद से छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और उन्हें मोदक मोल्ड में रखें और हाथ से कलकर दबाएं।
8. इसके बाद मैंगों मोदक को मोल्ड से निकालें और प्लेट में रखें।
9. अब तैयार मैंगो मोदक का बप्पा को भोग लगाएं और प्रसाद के रुप में बांटें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS