लंच में बनाकर खाएं गाठिया की टेस्टी सब्जी, नोट करें रेसिपी

अक्सर लोग गाठिया स्नैक्स के तौर पर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इसकी सब्जी बनाकर खाई हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए इसे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। आज हम आपके लिए गाठिया की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
गाठिया - 1 कटोरी
जीरा - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
दही - 1/2 कप
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
पानी - जरूरत के अनुसार
Also Read: तरबूज के छिलकों को फेंके नहीं बल्कि ऐसे बनाएं टेस्टी मिठाई, बहुत ही आसान है इसे बनाना
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉन-स्टिक कड़ाही में तेल गरम करके उसमें जीरा डाल दें।
- जैसे ही जीरा चटक जाए फिर उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और 1 कप पानी डालकर अच्छे से मिला दें।
- इसके बाद अब इसमें फेंटा हुआ दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करके उबाल लें।
- फिर जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस को बंद कर दें।
- परोसने के तुरंत पहले इसमें गाठिया डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- आपकी गाठिया की सब्जी तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS