Govardhan 2019 : गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट प्रसाद में ऐसे बनाएं बाजरे की खिचड़ी

Govardhan 2019 : गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट प्रसाद में ऐसे बनाएं बाजरे की खिचड़ी
X
Govardhan 2019/ गोवर्धन पूजा 2019 : गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट प्रसाद (Annakut Food) में बाजरे की खिचड़ी (Bajre Ki Khichdi Recipe) से भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप गोवर्धन को भोग (Govardhan Bhog) लगाया जाता है, इसलिए अन्नकूट प्रदास (Annakut Prasad) के लिए बाजरे की खिचड़ी बनाने की विधि बता रहे हैं, इसके लिए आपको बाजरा 1 किलो, चावल 100 ग्राम, हरे चने 100 ग्राम, जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, हींग 1 चुटकी, स्वादानुसार नमक की आवश्यकता होगी।

Govardhan Puja 2019 / गोवर्धन पूजा : दिवाली के अगले दिन देश में गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 28 अक्टूबर को है। गोवर्धन पूजा पर शाम के समय अन्नकूट का भोग भगवान कृष्ण को लगाया जाता है। अन्नकूट प्रसाद में आमतौर पर मिक्स सब्जी, पूरी, चावल, कढ़ी और बाजरे की खिचड़ी बनाई जाती है। गोवर्धन पूजा 2019 के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं बाजरे की खिचड़ी बनाने की विधि (Bajre Ki Khichdi Recipe)...




बाजरे की खिचड़ी रेसिपी सामग्री (Bajre Ki Khichdi Recipe Ingredients)

बाजरा 1 कि.ग्रा

चावल 100 ग्राम

हरे चने 100 ग्राम

जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच

हींग 1 चुटकी

स्वाद के लिए नमक




बाजरे की खिचड़ी बनाने की विधि (Bajre Ki Khichdi Banane Ki Vidhi)

1. बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बाजरे को अच्छे से साफ कर लें, फिर बाजरे को एक मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें।

2. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी को उबाल आने तक गर्म करें और फिर उसमें दरदरा पिसा हुआ बाजरा डालकर नरम होने तक पकने दें।

3. बाजरे के हल्का नरम होने पर उसमें नमक, हींग और जीरा डालकर पकाएं।

4. इसके बाद बाजरे में चावल और हरे चने को डालकर लगभग 15 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

5. अब बाजरे, चावल और चने के मिश्रण को 15 मिनट तक ढककर पकाएं।

6. तय समय के बाद बाजरे की खिचड़ी को अलग रखें और थोड़ा ठंडा होने दें।

7. अब तैयार बाजरे की खिचड़ी को गर्मागर्म कढ़ी और मिक्स सब्जी के साथ भोग लगाने के बाद सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story