बेसन के लड्डू रेसिपी : गुरु पूर्णिमा पर व्रत खोलने के लिए घर में बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू

Guru Purnima 2019 Besan ke Laddu Recipe In Hindi : 16 जुलाई 2019 (16 July 2019) को गुरु पूर्णिमा 2019 का त्योहार (Guru Purnima 2019 Festival) देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उन्हें अपनी श्रद्धा के मुताबिक उपहार देते हैं। हिन्दू शास्त्रों में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन व्रत (Vrat) और उपवास रखने का विधान बताया गया है। इसके फलस्वरूप गुरु का आशीर्वाद और कृपा हमेशा बनी रहती है। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन महिलाएं रात को भगवान विष्णु की पूजा और गुरु पूर्णिमा की कथा (Guru Purnima Ki katha) पढ़कर, भगवान को पीली चीजों यानि बेसन से बनी वस्तुओं का भोग लगाकर अपना व्रत खोलती हैं। इसलिए आज हम आपको गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के खास अवसर पर आपको गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर बनने वाले पकवानों की रेसिपी (Recipe) में से एक बेसन के लड्डू रेसिपी (Besan ke Laddu Recipe) बता रहे हैं।
बेसन के लड्डू रेसिपी सामग्री (Besan ke Laddu Recipe Ingredients)
2 कप बेसन
1 कप चीनी बूरा
1 कप घी
1/2 कटोरी काजू-बादाम, बारीक कटे
1 टी स्पून इलायची पाउडर
एक कड़ाही/पैन
2 टेबल स्पून पानी
1 टी स्पून पिस्ता कतरन
बेसन के लड्डू रेसिपी विधि (Besan ke Laddu Recipe Process)
1. बेसन के लड्डू रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में धीमी आंच में घी गर्म करें।
2. इसके बाद कढ़ाही में मोटा बेसन डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
3. बेसन के भुनने के बाद उसमें पहले से कटे हुए काजू और बादाम डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
4. अब बेसन पर थोड़े से पानी का छिड़काव करें। ऐसा करने से लड्डू दानेदार बनेगें।
5. इसके बाद बेसन का पानी सूखाने के लिए कुछ देर भूनकर एक बड़ी थाली में निकालकर ठंडा कर लें।
6. अब भुने हुए बेसन में पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें।
7. इसके बाद मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर मनचाहे आकार के लड्डू बना लें।
8. अब तैयार बेसन के लड्डुओं पर बारीक कटा हुआ पिस्ता या बादाम लगाकर गार्निश करें और पूजा में भोग लगाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS