Holi 2021: ऐसे बनाएं बेसन के करारे सेव, नोट करें रेसिपी

Holi 2021: होली का त्योहार रंगों के साथ साथ पकवानों के लिए जाना जाता है। इस मौके पर लोग तरह तरह की चीजें बनाकर खाते हैं। वहीं ज्यादातर घरों में बेसन के सेव बनाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके के लिए करारे सेव बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं करारे सेव बनाने का तरीका।
सामग्री
बेसन - आधा किलो
लाल मिर्च पाउडर - एक छोटा चम्मच
हींग - एक छोटा चम्मच
अजवाइन - एक छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
पानी - गूंदने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हींग, अजवाइन, नमक और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
- फिर अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए बेसन गूंदें।
- फिर ऊपर से हल्का सा तेल लगाकर बेसन को चिकना कर लें।
- इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें।
- मशीन में मनचाहा डिजाइन वाला सांचा रखकर बेसन को सेव बनाने की मशीन के अंदर भरें।
- पैन के ऊपर मशीन ले जाकर इसे गोल-गोल घुमाएं, ऐसा करने से सांचे से कटकर सेव अपने आप निकालकर तेल में गिरंगे।
- गर्म तेल सेव को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
आपके बेसन के सेव तैयार हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS