Holi Special Gujiya Recipe: इस खास मौके पर बनाकर खिलाएं आटे और गुड़ से बनी गुजिया, जानें इसे बनाने का तरीका

Holi Special Gujiya Recipe : मार्च का महीना शुरू होते ही लोग होली की तैयारियों में लग जाते हैं। इस त्योहार को और भी खास बनाता होली की स्पेशल डिश। इस मौके पर सभी के घरों में अलग अलग खाने की डिश बनती हैं। वहीं गुजिया तो इस त्योहार की खासियत है। आमतौर पर लोग चीनी और मैदे की गुजिया बनाते हैं। लेकिन आज हम आपको आटे और गुड़ से गुजिया बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
आटे के लिए
गेहूं का आटा- 1 कटोरी
पानी- जरूरत अनुसार
देसी घी या रिफाइंड ऑयल- 2 बड़े चम्मच
दूध- 1/2 कप
स्टफिंग के लिए
गुड़- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
चिरौंजी- 1 बड़ा चम्मच
बादाम- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
सोंठ (पाउडर)- 1/2 चम्मच
सूखा नारियल- 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
काजू- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
रिफायंड ऑयल- तलने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में आटा, दूध और घी मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- फिर अलग बाउल में गुड़, किशमिश, सोंठ, चिरौंजी, सूखा नारियल, काजू, बादाम डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें।
- फिर इसमें गुड़ की स्टफिंग भरकर गुजिया का आकार देकर मोड़ें।
- इसके बाद पानी से इसके कोणों को चिपकाएं।
- अब कड़ाही में तेल गर्म करके धीमी आंच में गुजिया फ्राई कर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS