ऐसे बनाएं मसाला छाछ, यह है इसे बनाने का सही तरीका

गर्मियों में छाछ का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर छाछ बनाने का तरीका शेयर करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं छाछ पीने का तरीका।
सामग्री
दही -250 ग्राम
पिसा हुआ जीरा - 1 चम्मच
काला नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ता या पुदीना पत्ती
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दही को डाल कर मथनी से अच्छी तरह मथ लें।
- इसके बाद फिर इसमें 2 ग्लास पानी डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें काला नमक, जीरा डालें और अच्छी तरह फेंट लें।
- अब इसे गिलास में निकालें और फिर उस पर एक चुटकी जीरा और काला नमक और धनिया पत्ता से गार्निश करके सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS