डिनर में बनाकर खाएं कटहल, जानें इसे बनाने का तरीका

आज हम आपके लिए कटहल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी लगती है। ज्यादातर लोग इसे उबाल कर बनाते हैं। लेकिन आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताएंगे जिसमें आपको इसे उबालने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
कटहल - 500 ग्राम
प्याज (बारीक कटी हुई) - 1
टमाटर (बारीक कटा हुआ) - 1
राई - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
Also Read: ऐसे बनाकर खाएं हरी मटर की चाट, टेस्ट में लगाएं हेल्दी तड़का
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले हाथों को तेल से चिकना कर कटहल को छोटा-छोटा काटें।
- इसके बाद मीडियम गैस पर पैन में तेल डालकर गर्म करके कटहल के टुकड़े डालकर तल लें।
- अब कटहल के टुकड़े जब हल्के सुनहरे हो जाएं तब इन्हें प्लेट में निकालकर अलग रखें।
- फिर इसी तेल में राई और जीरा डालकर तड़काएं।
- फिर इनके चटकने के बाद प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूनें।
- फिर अब टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पका लें।
- इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें।
- फिर मसाले के तेल छोडने पर इसमें कटहल और 1/2 कप पानी डालकर मिक्स करें और 5 मिनट तक ढककर पका लें।
- अब तय समय के बाद देखें कि कटहल का पानी हल्का सूख गया है तब गैस बंद कर हरा धनिया डालकर मिला लें।
- आपका मसाला कटहल तैयार है। इसे आप गरमागर रोटी के साथ सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS