Pasta Recipe: ऐसे बनाकर खाएं पास्ता, स्वाद में होता है बहुत ही लाजवाब

Pasta Recipe: बच्चों से लेकर बड़े सभी को पास्ता खाना काफी पसंद होता है। लोग इसे कई तरीके से बनाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक नए ट्विस्ट के साथ इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी लगता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
पास्ता - 1 कप
प्याज (कटी हुई) - 2
शिमला मिर्च (कटी हुई) - 1
टमाटर - 2
गरम मसाला - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
राई - 1/4 चम्मच
टोमैटो सॉस - 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
पास्ता मसाला पैकेट - 1
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
Also Read: बहुत टेस्टी लगती है कटहल की भुजिया, जानें इसे बनाने का तरीका
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर पास्ता उबाल लें।
- फिर इस बीच दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करके इसमें राई डालकर तड़का लगाएं।
- फिर अब प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भूनें।
- अब टमाटर डालें और इनके नरम होने तक पकाएं। - फिर इसमें पास्ता मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स करें।
- जब मसाले के तेल छोड़ दे तब इसमें टोमैटो सॉस डालकर 2 मिनट के लिए पका लें।
- फिर पास्ता को पानी से अलग कर मसाले में डालकर मिक्स कर 2 मिनट के लिए पका लें।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें।
आपका पास्ता तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS