नाश्ते में ट्राई करें प्याज का चटपटा पराठा, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

प्याज के पराठे लोगों को काफी पसंद होते हैं। वहीं कुछ महिलाओं को इसे बनाना काफी झंझट का काम लगता है। ऐसे में आज हम आपको बिना झंझट के प्याज के पराठे बनाने का तरीका बताएंगे। यह बनाने में भी काफी आसान है। इसके साथ ही यह खाने मे भी काफी टेस्टी होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
गेहूं का आटा - 2 कप
प्याज - 2 कप
हरी मिर्च - 2
गरम मसाला - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर - 1/4 चम्मच
चाट मसाला - 1/4 चम्मच
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
Also Read: घर पर देसी अंदाज में बनाएं ग्रीन टी, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा डाले
- इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा, चाट मसाला, हरा धनिया डालकर आटा गूंदें।
- फिर इसपर थोड़ा तेल लगाकर 15 मिनट के लिए अलग रखें।
- तय समय के बाद आटे की लोइयां बना लें।
- इसके बाद मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर दोनों तरफ करारा होने तक सेंक लें।
- ऐसे ही सारे पराठे तैयार कर लें।
- आपका प्याज का चटपटा पराठा तैयार है। इसे आप रायते के साथ गरमा गर्म सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS