एक बार जरूर बनाकर खाएं आम का हलवा, मन करेगा सारा मैं ही खा जाऊं

एक बार जरूर बनाकर खाएं आम का हलवा, मन करेगा सारा मैं ही खा जाऊं
X
क्या आपने कभी आम का हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आम का हलवा बनाने का तरीका लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से आम का हलवा बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

गर्मियां आते ही सबसे पहला ख्याल आम का ही आता है। ज्यादातर लोगों को आम खाना काफी पसंद होता है। इसके लिए वे मैंगो शेक बनाकर पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी आम का हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आम का हलवा बनाने का तरीका लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से आम का हलवा बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

सूजी-1, 1/2 कप

दूध-1,1/2 कप

आम का पल्प-2 कप

ड्राई फ्रूट्स-1 कप (कटे हुए)

इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच

देसी घी-1 कप

मैंगो एसेंस-1/2 छोटा चम्मच

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पैन में घी गर्म करें और फिर इसमें सूजी डालकर लगातार चलाते हुए भून लें।

- इसके बाद अब इसमें आम का गूदा (पल्प) और दूध डालकर लगातार चलाते हुए पका लें।

- अब 5/7 मिनट के बाद हलवे में बाकी की चीजें मिला दें और इसे 3-5 मिनट के लिए पकाएं।

आपका आम का हलवा तैयार इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे सर्व करें।

Tags

Next Story