एक बार इस तरीके से बनाएं जीरा आलू, सभी लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे

एक बार इस तरीके से बनाएं जीरा आलू, सभी लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे
X
दाल चावल के साथ आलू जीरा खाने का मजा ही अलग है। इसी बीच आज हम आपको जीरा आलू बनाने की स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर जीरा आलू बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

ज्यादातर लोगों को आलू खाना काफी पसंद होता है। इसे लोग तरह तरह स्टाइल में बनाकर खाते हैं। जिसमें जीरा आलू सबसे ज्यादा बनाकर खाया जाता है। वहीं दाल चावल के साथ आलू जीरा खाने का मजा ही अलग है। इसी बीच आज हम आपको जीरा आलू बनाने की स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर जीरा आलू बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

आलू (उबले हुए) - 4-5

जीरा - 1 बड़ा चम्मच

हरी मिर्च (पतले लंबे स्लाइस में कटी हुई) - 2

हल्दी - 1 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करें।

- फिर तेल के गरम होते ही इसमें जीरा और हरी मिर्च डालें।

- जीरे के भुन जाने के बाद इसमें हल्दी डालकर तुरंत आलू फोड़कर डालें।

- फिर इसके बाद नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए आलू भून लें।

आपका जीरा आलू तैयार है। ऊपर से हरा धनिया गार्निश करके सर्व करें।

Tags

Next Story