घर पर ऐसे बनाकर खाएं राज कचौरी, हर किसी को आएगी पसंद

राज कचौरी खाना काफी लोग पसंद करते हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग इसे बाहर जाकर खाते हैं। लेकिन आप चाहें तो राज कचौरी घर पर भी बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आज हम आपके लिए राज कचौरी बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर राज कचौरी बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मैदा – 1 कप
सूजी – 1/4 कप
मूंग या चना – 1 कटोरी (उबले हुए)
उड़द दाल की पकौड़ी (पानी में भीगी हुई) – 1 कटोरी
बेकिंग सोडा – 2 चुटकी
तेल – 1 छोटा चम्मच
पानी- जरूरत अनुसार
फीलिंग के लिए सामग्री
उबले आलू – 1 कटोरी (कटे हुए)
मीठी चटनी – स्वाद अनुसार
भुना हुआ जीरा – स्वाद अनुसार
काला नमक – स्वाद अनुसार
दही (फैंटा हुआ) – 250 ग्राम
सेव भुजिया – स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर – स्वाद अनुसार
हरी चटनी – स्वाद अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सूजी, मैदा, बेकिंग सोडा, पानी और डालकर नरम आटा गूंथ लें।
- फिर आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलें।
- इसके बाद अब पैन में तेल गर्म करें कचौरी फूलने तक फ्राई करें।
- कचौरी के ठंडा होने पर उसे बीच से फोड़ कर दाल की पकौड़ी डालें।
- इसके बाद फिर आलू, चने, जीरा, नमक, लाल मिर्च, काला नमक, हरी चटनी, मीठी चटनी भरें।
- फिर इसके ऊपर से फेंटे हुए दही और सेव भुजिया से गार्निश करके सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS