बच्चों को ऐसे बनाकर खिलाएं टोमैटो पास्ता, बहुत आसान है रेसिपी

बच्चों को ऐसे बनाकर खिलाएं टोमैटो पास्ता, बहुत आसान है रेसिपी
X
बच्चों से लेकर बड़े सभी लोग पास्ता खाने के शौकीन होते हैं। इसे कई तरीकों से बनाकर खाया जाता है। कई लोग इसे टोमैटो ग्रेवी में बनाकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको टोमैटो पास्ता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है।

पास्ता खाना भला किसे नहीं पसंद होगा। बच्चों से लेकर बड़े सभी लोग पास्ता खाने के शौकीन होते हैं। इसे कई तरीकों से बनाकर खाया जाता है। कई लोग इसे टोमैटो ग्रेवी में बनाकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको टोमैटो पास्ता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

पास्‍ता (उबला हुआ) - 1 कप

लहसुन - 3-4 कली

टोमैटो प्यूरी - 1 1/2 कप

पानी - 1 कप

नमक - स्‍वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: Valentine Day 2021: पार्टनर को बनाकर खिलाएं मेथी कटलेट, रोमेंस में लगाएं हेल्दी तड़का

विधि

- टौमेटो पास्ता बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पे एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करके इसमें लहसुन डालकर हल्का फ्राई कर लें।

- फिर इसके बाद अब इसमें टोमैटो प्यूरी और साथ में जरा सा पानी डालकर 2-4 मिनट तक पका लें।

- अब तय समय के बाद इसमें पास्ता और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

- इसके बाद इसे 5 मिनट तक चलाने के बाद गैस बंद कर दें।

- आपका टोमैटो पास्ता तैयार है।

Tags

Next Story