सर्दी के मौसम में चाय के साथ हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़े का लुत्फ उठाएं, जानें रेसिपी

सर्दी के मौसम में चाय के साथ हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़े का लुत्फ उठाएं, जानें रेसिपी
X
ज्यादातर लोग चाय के साथ ब्रेड पकौड़े खाना पसंद करते हैं। इसी बीच आज हम आपको हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़ा बना सकते हैं।

चाय के साथ गरमागरम नाश्ता खाने की बात ही अलग है। वहीं अगर ब्रेड पकौड़ो की बात की जाए तो क्या ही कहने। ज्यादातर लोग चाय के साथ ब्रेड पकौड़े खाना पसंद करते हैं। इसी बीच आज हम आपको हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़े बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़े बनाने की रेसिपी।

सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 4

बेसन - 1 कप

सूजी - 1/2 कप

प्याज ( पतली-लंबी कटी हुई) - 1

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2-3

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 1 कटोरी

नमक - स्वादानुसार

पानी - घोल बनाने के लिए

तेल - तलने के लिए

Also Read: ऐसे बनाएं गुड़ अदरक वाली चाय, स्वाद में लगाएं सेहत का तड़का

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में बेसन, सूजी, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

- इसके बाद अब इसमें पानी डालते हुए पतला घोल बनाएं और फिर इसमें प्याज भी डालें।

- फिर मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करके ब्रेड के पीस को घोल में लपेटकर तेल में डाल दें।

- इसके बाद ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।

आपका हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़ा तैयार है। इसे आप चाय के साथ सर्व करें।

Tags

Next Story