आज ही मिनटों में बना कर खाएं ब्रेड दही बड़ा, नोट कर लें रेसिपी

आज ही मिनटों में बना कर खाएं ब्रेड दही बड़ा, नोट कर लें रेसिपी
X
गर आप जल्दी में दही बड़े बनाकर खाना चाहते हैं तो इसके लिेए आप दाल की जगह ब्रेड का इस्तेमाल कर सकती है। आज हम आपकी मदद के लिए आपको ब्रेड की मदद से दही बड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे बनाना भी काफी आसान है।

ज्यादातर लोगों को दही बड़े खाना काफी पसंद होता है। यह उड़द की दाल से बनाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए दाल को कई घंटो के लिए भिगोकर रखना पड़ता है। जिस कारण इसे बनाने के लिए काफी समय लगता है। वहीं अगर आप जल्दी में दही बड़े बनाकर खाना चाहते हैं तो इसके लिेए आप दाल की जगह ब्रेड का इस्तेमाल कर सकती है। आज हम आपकी मदद के लिए आपको ब्रेड की मदद से दही बड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जानते हैं ब्रेड दही बड़ा रेसिपी।

सामग्री

जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच (भुना हुआ)

दही- 3/4 कप

उबले मैश्ड आलू- 2

स्लाइस ब्रेड- 4

धनिया की चटनी- 1 बड़ा चम्मच

हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)

इमली की चटनी- 1 बड़ा चम्मच

चीनी- 1 छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच

किशमिश- 10-12

नमक- आवश्यकतानुसार

धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

काला नमक- आवश्यकतानुसार

लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच

विधी:

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकालें।

- इसके बाद अब एक बाउल में आलू, अमचूर पाउडर, किशमिश, जीरा पाउडर, हरी मिर्च व नमक डालकर मिक्स करें।

- तैयार मिक्सचर से छोटे-छोटे बॉल बनाकर ब्रेड स्लाइस से कवर कर लें।

- इसके बाद एक अलग बाउल में दही और चीनी फेंटें।

Also Read: इस बार सिंपल नहीं बल्कि बनाएं पनीर पूरी, यह है इसे बनाने की आसान रेसिपी

- इसके बाद पैन में ऑयल गर्म करें और ब्रेड के बॉल्स को तलें।

- इसके बाद इसे अब सर्विंग प्लेट में बड़े रखें।

- अब इसके बाद ऊपर से मीठा दही, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और इमली की चटनी डालें।

- फिर अब धनिया पत्ती और काला नमक से गार्निश करके सर्व करें।

आपके ब्रेड बड़ा तैयार है।

Tags

Next Story