ऐसे बनाकर खाएं आलू मटर मिक्स जवे, खाने में लगते हैं बहुत ही लाजवाब

आज हम आपके लिए आलू मटर मिक्स जवे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
जवे - 1 कटोरी
प्याज - 1
आलू - 1
हरी मिर्च - 2-3
हरी मटर - 1 बड़ा चम्मच
मूंगफली - 1 चम्मच
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) - 1/2 इंच
राई - 1/4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
पानी - जरूरत के अनुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू, प्याज और हरी मिर्च को अच्छे से धोकर बारीक काटें।
- फिर मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम के इसमें सबसे पहले मूंगफली तलकर अलग निकाल लें और फिर राई डाल दें।
- राई के चटकते ही आलू, प्याज, हरी मिर्च और मटर डालकर भून लें।
- इसमें जरा सा नमक भी डाल दें और जैसे ही आलू प्याज अच्छे से भुन जाए, जवे और मूंगफली डालें।
- अब नमक मिक्स करें और फिर जवे के बराबर मात्रा में पानी डालकर पैन को ढकें।
- 5-7 मिनट बाद गैस बंद कर दें। आपके आलू मटर मिक्स जवे तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS