ठंड से बचाता है तुलसी से बना ये काढ़ा, जानें इसे बनाने का तरीका

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग तरह तरह की चीजें अपनातें हैं। जिसमें काढ़ा पीना सबसे बेस्ट है। काढ़ा शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको काढ़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं काढ़ा बनाने का तरीका।
सामग्री
लौंग - 2
पानी - 2 कप
अदरक का रस - 2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
तुलसी के पत्ते - 3-4
दालचीनी पाउडर - चुटकीभर
Also Read: सर्दियों में बनाकर पिएं सौंफ- जीरा चाय, इम्यूटी भी होगी मजबूत
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें।
- इस पानी में उबाल आने के बाद ही अदरक का रस और तुलसी की पत्तियां डालकर उबाल लें।
- अब अदरक और तुलसी को अच्छे से उबाल लें।
- इसके बाद लगभग 3-4 मिनट बाद काली मिर्च पाउडर और लौंग डाल दें।
- फिर आंच धीमी कर 2 मिनट तक उबालें और फिर गैस बंद कर दें।
-आपका गर्मागरम ठंड दूर भगाने वाला काढ़ा तैयार है। फिर ऊपर से चुटकीभर दालचीनी पाउडर डालकर पिएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS