यह है खीर बनाने का सही और आसान तरीका

ज्यादातर लोगों को खीर खाना काफी पसंद होती है। वहीं ज्यादातर घरों में इसे खास मौके पर जरूर बनाया जाता है। वहीं अगर आप भी खीर बनाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए आज खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप आसानी से खीर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
चावल - 100 ग्राम
दूध - 2 लीटर
चीनी - 100 ग्राम
इलायची (पिसी हुई) - 4
बादाम (बारीक कटे) - 8 - 10
काजू (बारीक कटे) - 8 - 10
चिरौंजी - एक बड़ी चम्मच
मखाने कटे हुए - 7 - 8
कद्दूकस किया नारियल - 2 बड़े चम्मच
केसर - 5-6 पत्ती
घी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप ,सबसे पहले चावल साफ करके अच्छी तरह धोलें।
- चावल का सारा पानी निकालकर इन्हें 5 मिनट के लिए एक छलनी में करके रखें।
- इसके बाद अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गैस पर गर्म करें।
- इसके बाद फिर इसमें चावल डालकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर एक बड़ी चम्मच से चलाते हुए फ्राई कर लें।
- अब खीर बनाने के बर्तन में दूध डालकर इसमें आधा कप पानी मिलाएं और गैस पर गर्म करने रख दें।
- अब दूध में उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए चावल डालकर 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर बड़े चम्मच से चलाते हुए पका लें।
- जब चावल गलकर अच्छी तरह पक जाएं, तो दूध में चीनी डालकर मिक्स करें।
- चीनी के घुल जाने के बाद दूध में नारियल का बुरादा, मखाने , बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर, खीर गाढ़ी होने तक लगभग 8 से 10 मिनट मध्यम आंच पर पका ले।
- जब खीर गाढ़ी हो जाए तो, इसमें पिसी हुई इलायची, और केसर मिलाकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
आपकी खीर तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS