ऐसे बनाएं परतदार लच्छा पराठा, हर किसी को आएगा पसंद

ज्यादातर लोगों को लच्छा पराठा खाना काफी पसंद होता है। उत्तर भारत में इसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ज्यादातर लोग इसे बाहर जाकर खाते हैं। आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपके लिए लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
गेहूं का आटा - एक कप
मैदा - एक कप
नमक - तीन चौथाई चम्मच
चीनी - एक चम्मच
बेकिंग सोडा - चुटकीभर
तेल - दो बड़े चम्मच
दूध - आधा कप
आटा गूंथने के लिए गर्म पानी - आवश्यकतानुसार
तेल
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा और गेहूं का आटा डालें।
- इसके बाद इसमें नमक, चीनी, बेकिंग सोडा और एक चम्मच तेल मिक्स करें।
- इसे रगड़ते हुए आप अपने हाथों से अच्छी तरह से मिक्स करें और दूध डाल दें।
- इसे आप फिर से मिक्स करें और आवश्यकतानुसार पानी डाल दें।
- इसका आप चिकना और मुलायम आटा गूंथें। फिर कम से कम 15 मिनट तक आटे को अच्छी तरह से मसल वे और फिर दो चम्मच तेलर् डालकर आटा चिकना कर लें।
- इसके बाद नम कपड़े से ढककर 30 मिनट के लिए रखें।
- फिर सबसे पहले, एक बड़े गेंद आकार का आटा लें, इसे रोल करें और इसे सपाट करें.थोड़ा सा सूखा आटा लगाएं और इसे चपाती के रूप में एक पतली सर्कल में बेल लें।
- जितना हो सके इसे उतना पतला करें और फिर इसके बाद उंगलियों की मदद से इसे फोल्ड करके चुन्नट बनाना शुरू करें।
- चुन्नटें बनाकर इसे गोल गोल करके लोई का शेप दें और इसमें आटा लगाकर एक पतली सर्कल में रोल करें।
- इसके बाद तेल की मदद से दोनों तरफ सेंक लें।
आपका लच्चा पराठा तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS