आज खाने में बनाएं पत्ता गोभी मटर मसाला सब्जी, ये है रेसिपी

पत्तागोभी में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आपने पत्तागोभी की सब्जी कई तरीको से बनाकर खाई होगी, लेकिन आज हम आपको पत्तागोभी मटर की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। आपको इसका स्वाद काफी पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
पत्तागोभी (बारीक कटी हुई) - 1/2
मटर - 1/2 कटोरी
गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ) - 1
आलू (टुकड़ों में कटा हुआ) - 1
टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ) - 1
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2-3
तेजपत्ता - 1
जीरा - 1/4 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
Also Read: सर्वे: Lockdown के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की गई Non Veg बिरयानी
सामग्री
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करके उसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर भून लें।
- जीरे के चटकने के बाद इसमें पत्तागोभी, गाजर, मटर, आलू, टमाटर और हरी मिर्च डालें।
- फिर इसमें आप अब हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद पैन को ढक दें और सब्जी के सॉफ्ट होने तक इसे पका लें।
- सारी सब्जियां सॉफ्ट होने के बाद इसमें गरम मसाला मिला दें।
- आपकी पत्तागोभी मटर मसाला तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS