पुलाव या पराठे के साथ सर्व करें खीरा पुदीना का रायता, बढ़ाएं खाने का स्वाद

रायता पुलाव और पराठों दोनों के साथ काफी टेस्टी लगता है। वहीं ज्यादातर लोग बूंदी या प्याज का रायता खाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए रायते की स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं। यह रेसिपी है खीरा -पुदीना रायते की। यह बनाने में भी काफी आसान है। इसके साथ ही यह खाने मे भी काफी टेस्टी होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
दही - 2 कप
पुदीना पत्ती - 1/2 कप
खीरा - 1 बड़ा
जीरा पाउडर - 3/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
चीनी - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
Also Read: नाश्ते में ट्राई करें प्याज का चटपटा पराठा, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
विधि
- इसके लिए आप सबसे पहले खीरे को छीलने के बाद कद्दूकस कर लें।
- फिर पुदीने की पत्तियों को बारीक काटें।
- इसके बाद खीरे को अच्छे से निचोड़ लें।
- फिर दही को अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद दही में कसा हुआ खीरा, पुदीना, और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें।
आपका खीरा पुदीना रायता तैयार है। इसे आप पुलाव या पराठे के साथ सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS