यह है तरबूज का जूस बनाने का तरीका, आप भी करें ट्राई

तरबूज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। वहीं गर्मियों में लोग जूस पीना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप जूस पीने का सोच रहे हैं तो आप तरबूज का जूस बनाकर पी सकते हैं। यह बनाने में भी बहुत आसान होता है। आज हम आपके लिए तरबूज के जूस की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर तरबूज का जूस बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
तरबूज का पल्प - 1 कटोरी
तुलसी पत्ते - 5
चीनी- 2 चम्मच
काला नमक - 1 छोटी चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप तरबूज के छिलके उतारकर उसके पल्प निकालकर एक कटोरी में रख लें।
- इसके बाद मिक्सर में तरबूज पल्प,चीनी, तुलसी पत्ते,काला नमक डालकर ग्राइंड कर लें।
- अब ग्राइंड किए हुए तरबूज को छलनी में छान लें।
आपका तरबूज का जूस तैयार है। इसे छानकर लोगों को सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS