Independence Day 2020: इस खास मौके पर जरूर ट्राई करें ये ट्राइकलर रेसिपी, बच्चे से लेकर बड़े सभी होंगे खुश

इस साल 15 अगस्त को भारत 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस दिन को लोग अलग अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। जहां कुछ लोग इस दिन पतंग उड़ाते हैं तो कुछ लोग जश्न मनाने के लिए पार्टी करते हैं। इस साल कोरोना के चलते लोग घर पर रहकर ही स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। अगर आप भी घर पर रहकर ही स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने वाले हैं तो इसके लिए आप ट्राइलकर रेसिपी ट्राइ कर सकते हैं। इसके लिए हम आपकी मदद के लिए ट्राइकलर मैकरून्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे बनाना बहुत ही आसान है। यह एक तरह की कुकीज होती है इसे आप चाय के साथ भी खा सकते हैं। इसे बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई काफी पसंद करेगा। तो आइए जानते है इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
चीनी पाउडर-1 कप
बादाम आटा-1 कप
क्रीम चीज-100 ग्राम
अंडा -1
मक्खन-2 चम्मच
वनीला एक्स्ट्रैक्ट-2 चम्मच
हैवी क्रीम- 2 चम्मच
इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
ऑरेंज फूड कलर-1 चुटकी
व्हाइट फूड कलर-1 चुटकी
हरा फूड कलर-1 चुटकी
विधी
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक बर्तन में बादाम का आटा और चीनी पाउडर को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें अंडा और क्रीम डालें और इसका अच्छे से मिक्सचर को तैयार कर के 3 हिस्सों में अलग-अलग कर लें। आपको बैटर ज्यादा पतला नहीं करना है, इसे थोड़ा गाढ़ा ही तैयार करें।
Also Read: अंडे के शौकीन हैं तो एक बार जरूर खाएं एग बोंडा, यह है रेसिपी
- इसके बाद अब 3 हिस्सों में बांटे हुए बैटर को हरा, व्हाइट और ऑरेंज फूड कलर में मिलाकर कुकीज शीट पर रखकर मैकरून्स बनाएं।
- फिर अब 300 डिग्री प्रीहिट पर ओवन को गरम करके कुकीज को 15 से 20 मिनट बेक करें।
-15 मिनट बाद मैकरून्स को ओवन से बाहर निकाल लें। इसे कुछ देर ठंडा होने के बाद बीच से बराबर-बराबर दो भागों में काट लें।
- इसी बीच एक बर्तन में चीनी पाउडर, हैवी क्रीम, वनीला एक्स्ट्रैक्ट और इलाइची पाउडर डालकर अच्छा बैटर तैयार कर लें।
अब इस बैटर को एक चम्मच की मदद से मैकरून्स के बीच में डाल कर फैमिली को सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS