Dhania Panjiri Recipe : जन्माष्टमी रेसिपी में जानें घर में कैसे बनाएं धनिया पंजीरी प्रसाद

Dhania Panjiri  Recipe : जन्माष्टमी रेसिपी में जानें घर में कैसे बनाएं धनिया पंजीरी प्रसाद
X
जन्माष्टमी व्रत खोलने और भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाने के लिए धनिया पंजीरी का प्रसाद बनाया जाता है, धनिया पंजीरी बनाने के लिए आपको सामग्री में धनिया पाउडर- 2½ टी स्पून, मखाना- 10 (भुने और पीसे हुए) चीनी- 2 टीस्पून, इलाइची पाउडर- 1 टी स्पून, काजू और बादाम- 1 टीस्पून, सूखा नारियल- 3 टीस्पून (कसा हुआ) किशमिश- 5-8, घी- 1 टी स्पून की आवश्यकता होगी।

Janamasthmi 2019 : हर साल की तरह 2019 में भी भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन यानि जन्माष्टमी का त्यौहार देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा है। इस दिन सभी भक्त व्रत रखते हैं और रात को भगवान कृष्ण के जन्म के बाद धनिया पंजीरी का भोग लगाकर व्रत खोलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं घर में धनिया पंजीरी रेसिपी बनाने का तरीका (Dhania Panjiri Recipe)...




धनिया पंजीरी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री (Dhania Panjiri Recipe Ingredients)

धनिया पाउडर - 2½ टी स्पून

मखाना - 10

चीनी - 2 टीस्पून (पिसी हुई)

इलाइची पाउडर - 1 टी स्पून,

काजू और बादाम - 1 टीस्पून,

सूखा नारियल - 3 टीस्पून (कसा हुआ)

किशमिश - 5-8

घी - 1 टी स्पून




धनिया पंजीरी रेसिपी विधि (Dhania Panjiri Recipe Process)

1.धनिया पंजीरी प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें मखाने डालकर कुरकुरा होने या सुनहरा होने तक भून लें।

2. इसके बाद भुने हुए मखानों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और अलग रख लें।

3. अब पैन में घी गर्म करें और उसमें धनिया पाउडर डालकर 2-3 मिनट के लिए धीमी आंच पर चलाते हुए भून लें।

4. इसके बाद पैन में इलायची पाउडर पहले से कटे हुए काजू और बादाम डालें और मिक्स कर लें।

5. अब धनिये के मिश्रण को एक बॉउल में निकालें और थोड़ा ठंडा होने दें।

6. इसके बाद धनिये के मिश्रण में पिसी हुई चीनी,कसा हुआ सूखा नारियल, किशमिश और मखाने डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

7. अब तैयार धनिया पंजीरी को एक बॉउल में निकालें और जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण के जन्म के बाद भोग लगाएं।




धनिया पंजीरी के पौषक तत्व (Dhania Panjiri Nutritious Elements)

फैट - 1.9 ग्राम

प्रोटीन - 4.1 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट - 11.3 ग्राम

चीनी - 4.1 ग्राम

1 बड़ा चम्मच कैलोरी

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story