सिर्फ 15 मिनट में बनते हैं जीरा आलू, आप भी जानें इसे बनाने का तरीका

आलू की सब्जी कई तरीको से बनाकर खाई जाती है। ज्यादातर लोगों को आलू खाना काफी पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको जीरा आलू की रेसिपी बताएंगे। इसे बनाने में केवल 15 मिनट लगते हैं। तो आइए जानते हैं जीरा आलू की रेसिपी।
सामग्री
आलू - 2
हरी मिर्च (पतली-लंबी कटी हुई) - 2
जीरा - 1 चम्मच
हींग - चुटकीभर
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
हरा धनिया - 1 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
Also Read: एक बार जरूर ट्राई करें तंदूरी गोभी, जानें इसे बनाने की रेसिपी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आलूओं को छीलकर धोलकर स्लाइस में काटें।
- इसके बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करके इसमें जीरा और हींग डाल दें।
- फिर जीरे के चटकते ही आलू और हरी मिर्च डालें और हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला दें।
- इसके बाद आलू के साथ मसाले अच्छे से मिला दें।
- फिर सब्जी को ढककर 5-7 मिनट तक पका लें। इतने में आलू पक जाएंगे।
- फिर सबसे आखिर में हरा धनिया मिलाकर 1 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
- आपके जीरा आलू तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS