इस तरीके से बनाएं कद्दू की सब्जी, हर किसी का खाने का करेगा मन

इस तरीके से बनाएं कद्दू की सब्जी, हर किसी का खाने का करेगा मन
X
आज हम आपके लिए बहुत ही टेस्टी कद्दू की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप घर पर स्वादिष्ट कदूद की सब्जी तैयार कर सकती हैं।

ज्यादातर लोग कद्दू का नाम सुनकर तरह तरह के मुंह बनाने लगते हैं। वहीं कद्दू में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बहुत ही टेस्टी कद्दू की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप घर पर स्वादिष्ट कदूद की सब्जी तैयार कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

कद्दू - 500 ग्राम

जीरा - 1/2 चम्मच

राई - 1/2 चम्मच

हरी मिर्च - 10-15

लहसुन की कलियां - 10-12

तेल - 1 बड़ा चम्मच

नमक - 1 चम्मच

हल्दी पाउडर - 1 1/3 चम्मच

सूखा धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच

गरम मसाला पाउडर - 1/2 चम्मच

थोड़ा सा बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें राई और जीरा चटकाएं। अब इसमें पिसा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डाल दें।

- इसे आप 2-3 मिनट के लिए भून लें। तय समय के बाद इसमें आफ नमक, हल्दी, गरम मसाला और धनिया पाउडर मिक्स करें। - इसके भून जाने के बाद इसमें कदूद डाल दें।

- अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे 5-7 मिनट के लिए ढक्कन लगा कर पका लें।

कदूद गल जाने के बाद हरा धनिया डालकर सर्व करें।

Tags

Next Story