Kartik Purnima 2019 Recipe : कार्तिका पू्र्णिमा पर भगवान विष्णु को भोग लगाने के लिए घर में बनाएं बेसन का हलवा

Kartik Purnima 2019 Recipe : कार्तिका पू्र्णिमा पर भगवान विष्णु को भोग लगाने के लिए घर में बनाएं बेसन का हलवा
X
Kartik Purnima 2019 Recipe : कार्तिका पू्र्णिमा का त्योहार (Kartik Purnima Festival) साल 2019 में 12 नवंबर को मनाया जाएगा। ये कार्तिक महीने के बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। कार्तिका पू्र्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको प्रसाद के लिए बेसन का हलवा बनाने की विधि बता रहे हैं। बेसन के हलवे के लिए आपको सामग्री में बेसन 1 कप, घी आधा कप, चीनी आधा कप, दूध 2 कप, बादाम 10 से 12, काजू 10 से 12,पिस्ता 10 से 12, इलायची 6 से 7 (कुटी हुई) की आवश्यकता होगी।

Kartik Purnima 2019 : अगर आप भी कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं और उनसे सुख, समृद्धि, बुद्धि और शांति का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको घर में कार्तिक पूर्णिमा के प्रसाद के लिए बेसन का हलवा बनाने का तरीका (Besan Ka Halwa Recipe) बता रहे हैं।

बेसन का हलवा रेसिपी सामग्री (Besan Ka Halwa Recipe Ingredients)

बेसन - 1 कप

घी - ½ कप

चीनी - ½ कप

दूध - 2 कप

बादाम - 10 से 12 (बारीक कटे हुए)

काजू - 10 से 12 (बारीक कटे हुए)

पिस्ते- 10 से 12 (बारीक कटे हुए)

इलायची - 6 से 7 (कुटी हुई)


बेसन का हलवा रेसिपी विधि (Besan Ka Halwa Recipe Process)

1. बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और फिर उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक गर्म करें।

2. इसके बाद उसमें पानी और दूध डालें और चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। ध्यान रखें कि हलवे में गुल्टियां न पड़े।

3. अब हलवे में चीनी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।

4. इसके बाद बेसन के हलवे में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।

5. अब तैयार बेसन के हलवे को बॉउल में निकालें और पहले से कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ते से गॉर्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।


सुझाव

आप बेसन का हलवा सिर्फ पानी या दूध से भी बना सकते हैं।

अगर आप बेसन का हलवा दूध से बना रहे हैं, तो उसे पूरी तरह से चलाते हुए जरूर पकाएं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story