Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ स्पेशल रेसिपी, सेब की बर्फी से लगायें चौथ माता को भोग

Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ स्पेशल रेसिपी, सेब की बर्फी से लगायें चौथ माता को भोग
X
Karwa Chauth 2019 करवा चौथ 2019 / करवा चौथ व्रत में चौथ माता को भोग लगाने के लिए हम करवा चौथ रेसिपी में आपके लिए लेकर आए हैं स्वादिष्ट सेब की बर्फी (Seb ki Barfi), सेब की बर्फी (Apple Barfi) बनाने के लिए आपको सामग्री में सेब 4 (कद्दूकस किया हुआ), नींबू का रस आधा चम्मच, घी 1 बड़ा चम्मच, बादाम 6-8 (कटे हुए), काजू 6-8 (कटे हुए), पिस्ते 6-8 (कटे हुए),पिस्ते 6-8 (कटे हुए),सेब का रस 1 कप, चीनी 3 बड़े चम्मच, मावा 1 कप (कसा हुआ) की आवश्यकता होगी।

Karwa Chauth 2019 : करवा चौथ के दिन महिलाएं करवा माता की पूजा के लिए कई तरह के पकवान और व्यंजन बनाती हैं, ऐसे में आज हम करवा चौथ पर सेब की बर्फी रेसिपी बनाने की विधि बता रहे हैं। ये खाने में लजीज होने के साथ बनाने में बेहद आसान होती है। आइए जानते हैं सेब की बर्फी बनाने का तरीका (Seb ki Barfi Recipe)...




सेब की बर्फी रेसिपी सामग्री (Seb ki Barfi Recipe Ingredients)

सेब 4

नींबू का रस आधा चम्मच

घी 1 बड़ा चम्मच

बादाम 6-8 (कटे हुए)

काजू 6-8 (कटे हुए)

पिस्ते 6-8 (कटे हुए)

सेब का रस 1 कप

चीनी 3 बड़े चम्मच

मावा 1 कप (कसा हुआ)




सेब की बर्फी रेसिपी विधि (Seb ki Barfi Recipe Process)

1. सेब की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सेबों को धोकर छीलें और उन्हें कद्दूकस कर लें।

2. इसके बाद कद्दूकस किए हुए सेबों पर नींबू का रस जरुर डालें। इससे वो काले नहीं पड़ेगें।

3. अब एक स्टील ट्रे को घी लगाकर ग्रीस करें।

4. अब एक पैन में घी गर्म करें, फिर पहले से कसे हुए सेब का पानी निचोड़कर पैन में डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।

5. इसके बाद सेब के मिश्रण में स्वादानुसार चीनी, सेब का रस डालकर गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं।




6. सेब की बर्फी के मिश्रण के गाढ़े होने पर उसे पहले से ग्रीस की हुई ट्रे में डालें और एक चम्मच की मदद से उसे समान रुप से फैला दें।

7. इसके बाद बर्फी के मिश्रण पर पहले से कटे हुए सूखे मेवे डालकर थोड़ा ठंडा होने दें।

8. सेब की बर्फी के रूम टेंप्रेचर तक ठंडा होने के बाद उसे फ्रिज में सेट होने के लिए 1-2 घंटे रखें।

9. बर्फी के सेट होने के बाद उसे फ्रिज से बाहर निकालें और चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story