मीठा खाने का है मन तो अभी बनाएं केसर जलेबी, नोट करें रेसिपी

जब भी मीठे की बात होती हैं, तो दिमाग में सबसे पहले जलेबी का ही ख्याल आता है। यह आपको भारत के हर कोने में आसानी से मिल जाएगी। ज्यादातर लोग जलेबी खाने के शौकीन होते हैं। यग खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। आपको कई प्रकार की जलेबी खाने को मिल जाएगी। जैसे पनीर की जलेबी, मैदे की जलेबी, काजू की जलेबी, कैसर जलेबी। वहीं अगर आपका कुछ मीठा खाने का मन है तो हम आपको केसर जलेबी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
सामग्री
मैदा - 1 कप
केसर - 1/2 छोटा चम्मच
दही - 1/4 कप
चीनी - 1 कप
पानी - 1 कप
फ्राई करने के लिए तेल या देसी घी
एक मोटा कपड़ा
विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में दही मिला कर एक गाढ़ा घोल तैयार करें।
- इसके बाद अब इसे खमीर उठने के लिए रख दें। आप ओवर नाइट भी घोल को खमीर उठने के लिए रख सकती हैं या फिर 7 से 8 घंटे रखने के बाद घोल मे जरूरत भर का खमीर उठ जाता है।
- फिर इसके बाद आप 1 तार की चाशनी तैयार करें।
- इसके बाद तैयार बैटर को एक मोटे कपड़े में भरें और कोन के आकार का बना लें।
Also Read: आम या नींबू का नहीं बल्कि इस बार बनाएं करौंदे का अचार, जानें रेसिपी
- फिर कोन की नोक को कैंची से काट दें। देखें की घोल से जलेबी बन रही हैं या नहीं। ध्यान रखें जितना छोटा छेद होगा उतनी पतली जलेबी बनेगी।
- अब में कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। इसके बाद इसमें बैटर के कोन से गोल-गोल जलेबी तलें। जब यह हल्के भूरे रंग का हो जाएं तो इसे चाशनी में डाल दें।
आपकी गरमा गरम केसर जलेबी तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS