किचेन टूल्स सेझटपट होगा हर काम

किचेन टूल्स सेझटपट होगा हर काम
X
किचेन में आपको छोटे-छोटे काम करने में बहुत समय लगता है। इस वजह से कुकिंग का समय भी बढ़ जाता है। लेकिन आप कुछ किचेन टूल्स की हेल्प लेंगी तो हर काम आसानी से होगा। यह टूल्स मार्केट में और ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएंगे।

मल्टी चोपर

सब्जियों को काटने में बहुत समय लगता है। इस काम को जल्दी करने के लिए आप मल्टी चोपर का सहारा ले सकती हैं। इसमें प्याज, आलू, टमाटर और दूसरी कई सब्जियों को काटना काफी आसान होता है।

बटर नाइफ

बटर को ब्रेड पर फैलाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन बटर नाइफ इस काम को आसान कर देता है। आप इसे आइसक्रीम, पीनट बटर और चीज पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

गार्लिक मिक्सिंग

लहसुन को बारीक काटने में काफी समय लगता है। अगर आप सब्जी, दाल में लहसुन का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं तो परेशान हो जाती होंगी। ऐसे में गार्लिक मिक्सिंग आपकी मदद कर सकता है। इससे आप आसानी से लहसुन को बारीक काट सकती हैं।

Tags

Next Story