Lachha Paratha Recipe: नाश्ते में बनाएं लच्छा पराठा, नोट करें रेसिपी

Lachha Paratha Recipe: अगर बार बार सिंपल पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो आप लच्छा पराठा बना सकते हैं। आज हम आपके लिए लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
आटा - 2 कटोरी
मैदा - 1 कटोरी
तेल - 4 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
Also Read: नाश्ते में केला ओट्स दलिया का सेवन हो सकता है बहुत ही फायदेमंद , जानें इसे बनाने का तरीका
विधि
- इसके लिए आप सबसे पहले आटे और मैदे में नमक और तेल डालकर गूंद लें।
- फिर गूंदे हुए आटे को 20 मिनट के लिए अलग रखें।
- अब तय समय के बाद आटे की लोई लेकर बेलें।
- फिर बेले हुई रोटी पर तेल लगाकर इसे फोल्ड करते रहें।
- फिर फोल्ड की गई रोटी का रोल बनाएं और रोल को हल्के हाथों से बेलें।
- इसमें अलग से परतें नजर आने लगेंगी।
- फिर मीडियम आंच में एक तवा गर्म करके इसपर रोटी डालकर पहले तो दोनों तरफ से सूखा सेंक लें और फिर तेल लगाते हुए पराठा सेंकें।
- आपका गर्मागर्म लच्छा पराठा तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS