बचे हुए या बासी चावल से बनाएं ये टेस्टी डिश, हर कोई पूछेगा इसकी रेसिपी

अक्सर लोग बचे हुए चावल को फेंक देते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए बचे हुए चावलों से बहुत ही टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से चावलों से बनी टेस्टी डिश बना सकते हैं। यह खाने में इतनी टेस्टी होती है कि इसे खाने के बाद हर कोई आपसे इसकी रेसिपी पूछेगा। तो आइए जानते हैं इसे रेसिपी के बारे में।
सामग्री
बचा चावल हो - 2 कटोरी
छोटे टमाटर - 2
बड़ी प्याज - 1
शिमला मिर्च - 1
हरी मिर्च - 2
नींबू का रस - 1
पापड़ - 2
कालीमिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1/2 चम्मच
बेसन - 1 1/2 कप
बारीक कटी धनियापत्ती - एक मुट्ठी
नमक - 1 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
दही - 1 कटोरी
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
पानी - जरूरत के अनुसार
तेल
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर को काटें और फिर इसका गूदा निकाल लें।
- फिर प्याज को भी बारीक टुकड़ों में काट लें।
- शिमला मिर्च को काटकर बीच का हिस्सा निकाल लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
- हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- अब एक बर्तन में बचे हुए चावल में टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और पापड़ को चूर करके मिक्स कर लें।
- इसे 10-15 मिनट तक ढककर रख दें.
- इसके बाद अब एक बर्तन में बेसन, धनियापत्ती, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, पाउडर, दही, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार करें।
- इसे 20-25 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि बेसन फूल जाए फिर तय समय बाद बेसन के घोल एक बार फिर से मिक्स करें।
- इसके बाद इस घोल में चावल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- धीमी आंच नॉनस्टिक तवा में 1-2 चम्मच तेल डालकर गर्म करके इसमें बड़ी कड़छी से बैटर डालकर फैला लें।
- 3-4 मिनट तक मीडियम टू स्लो आंच पर पका लें।
- फिर से सावधानी पूर्वक पलटकर दूसरे तरफ सेंक लें।
- इसी तरीके से बाकी बैटर से भी शानदार चीला तैयार करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS