बचे हुए चावलों से बनाएं हरा धनिया फ्राइड राइस, उंगलिया चाटते रह जाएंगे सभी लोग

बचे हुए चावलों से बनाएं हरा धनिया फ्राइड राइस, उंगलिया चाटते रह जाएंगे सभी लोग
X
अक्सर लोग बचे हुए चावलों को फेंक देते हैं। ऐसे में आप इन्हें फेंकने के बजाए टेस्टी डिश बना सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको बचे हुए चावलों से हरा धनिया फ्राइड राइस बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। तो आइए जानतै हैं इसे बनाने का तरीका

अक्सर लोग बचे हुए चावलों को फेंक देते हैं। ऐसे में आप इन्हें फेंकने के बजाए टेस्टी डिश बना सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको बचे हुए चावलों से हरा धनिया फ्राइड राइस बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। तो आइए जानतै हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

चावल (पका हुआ) - 2 कटोरी

जीरा - 1 चम्मच

हींग - चुटकीभर

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2

चिली फ्लेक्स - 1/2 चम्मच

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 1 बड़ा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पे तेल गरम कर लें।

- फिर तेल के गरम होते ही इसमें हींग और जीरा डालें और जीरे के चटकते ही हरी मिर्च डाल दें.

- अब जैसे ही हरी मिर्च हल्की सी भुन जाए चावल डालकर अच्छे से मिक्स करें।

- फिर नमक, चिली फ्लेक्स और हरा धनिया डालकर मिलाएं।

- कड़छी से चलाते हुए चावल को अच्छे से 5 - 7 मिनट तक भून लें और फिर गैस बंद कर दें।

आपका हरा धनिया फ्राइड राइस तैयार है। इसे आप चटनी और रायता के साथ सर्व करें।

Tags

Next Story