रात की बची रोटी को फेंके नहीं बल्कि बनाएं टेस्टी पिज्जा, हर कोई खाएगा इसे बहुत ही चाव से

अक्सर लोग रात की बची रोटी को फेंक देते हैं। बहुत कम लोग ही रात की बची रोटी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप बासी रोटी को फेंकने के बजाएं उसका पिज्जा बनाकर खा सकते हैं। पिज्जा हर किसी को पसंद होता है। लोग इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। तो क्यों न बची हुई रोटी से पिज्जा बनाया जाए। यह खाने में बहुत ही लजीज होता है। वहीं इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। तो आइए जानते हैं कि बची हुई रोटी से कैस पिज्जा बनाया जा सकता है।
सामग्री
मक्खन - 1/2 चम्मच
रोटी - 1
पिज्जा सॉस - 4 चम्मच
कटी शिमला मिर्च - पतली स्लाइसेस
प्याज - 1 स्लाइसेज में कटा हुआ
पालक के पत्ते - थोड़े
मॉजरेला चीज - 1/2 कप
चिली फ्लेक्स - 1/4 चम्मच
मिक्स्ड हर्ब्स - 1/4 चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले तवे में मक्खन डालें और फिर इस पर रोटी को अच्छी तरह सेकें।
- इसके बाद अब इस पर पिज्जा सॉस फैला कर लगाएं। अब शिमला मिर्च, प्याज, पालक, हैलेपीन्यो और ऑलिव्स डालकर अरेंज करें।
- फिर इस पर अब चीज फैलाएं।
- इसके बाद इसपर चिली फ्लेक्स और हर्ब्स डाल दें।
-जरूरत हो तो नमक डालें, वरना रहने दें क्योंकि सॉस में नमक होता है।
- अब इसे नॉनस्टिक तवे पर 3 मिनट के लिए ढककर चीज पिघलने तक सेंक लें।
आपका पिज्जा तैयार है। इसे आप मनचाहे शेप में काट कर सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS