ऐसे बनता है लेमन चिकन, यह है रेसिपी

नॉन वेज खाने वालों को चिकन काफी पसंद होता है। ऐसे में लोग बाहर जाकर तरह तरह की डिश बनाकर खाते हैं। जिसमें ज्यादातर लोगों को लेमन चिकन खाना काफी पसंद होता है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए लेमन चिकन बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
बोनलेस चिकन ब्रेस्ट - 2 पीस
अदरक लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
दही - 1 कप
तेल - जरूरत के अनुसार
विधि
- इसे बनान के लिए आप सबसे पहले चिकन के पीस को हल्दी और नमक मिलाकर एक साथ मैरीनेट कर लें।
- इसके बाद पैन में तेल गरम करके चिकन के टुकड़ों को तल लें और इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- इसके बाद अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिक्स करें धीमी आंच पर चिकन को पका लें।
- थोड़ा पकने पर उसमें सभी सूखे मसाले डालकर चलाएं।
- जब मसाले तेल छोड़ने लगे तो उसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से चलाएं।
- फिर इसके बाद एक कटोरे में दही फेंट लें।
- दही को पैन में डाल कर चिकन के साथ मिला लें। चिकन मुलायम होने पर गैस बंद कर दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS