इस आसान तरीके से घर पर बनाएं टोमैटो केचअप, बच्चों को आएगा खूब पसंद

इस आसान तरीके से घर पर बनाएं टोमैटो केचअप, बच्चों को आएगा खूब पसंद
X
आज हम बच्चों की फेवरेट टोमैटो केचअप की रेसिपी बताने जा रहे हैं (How To Make Tomato Ketchup At Home)। जिसे घर पर आप आसानी से बना सकते हैं। इसे आप स्टोर करके भी रख सकते हैं, ताकि आप जब चाहे इसे बच्चों के मन पसंद फूड के साथ इसे दे सकते हैं।

बच्चों से लेकर बड़े हर कोई टोमैटो केचअप (Tomato Ketchup) का दिवाना होता है। वहीं बच्चे समोसे, पकौड़े और पराठे जैसी चीजों के साथ केचअप खाना खूब पसंद करते हैं। जिसके लिए आप मार्केट से टोमैटो केचअप लेकर आते हैं (Tomato Ketchup Recipe)। वहीं लोग इस बात से अनजान होते हैं कि यह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसी बात का ख्याल रखते हुए आज हम आपको टोमैटो केचअप घर पर बनाने का तरीका बनाने जा रहे हैं (How To Make Tomato Ketchup At Home)। जिसे आप बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आइए जानते टोमैटो केचअप बनाने का तरीका।

टोमैटो केचअप सामग्री

टमाटर - 1 किलो

लहसुन - 2 टीस्पून

चीनी - 2 बड़ा चम्मच

नमक- 2 चम्मच

गरम मसाला - 1चम्मच

विनेगर - 2 बड़ा चम्मच

1/4 सोडियम बेंनजोनेट

पानी

टोमैटो विधी

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को लहसुन के साथ पकाएं।

- इसके बाद इसे अब छान लें। छाने हुए पानी को फ्राइंग पैन में दोबारा गर्म करें।

- अब इसमें चीनी, नमक, गरम मसाला, चिली पाउडर और विनेगर को तेज आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।

Also Read: Ayurveda For Coronavirus: कोरोना वायरस से बचना है तो पिएं ये आयुर्वेदिक काढ़े

- मिक्सचर जब गाढ़ा होने लगे, तब इसमें सोडियम बेनजोनेट और पानी डालकर थोड़ी देर और पकाएं। वहीं थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें।

- ठंडा होने के बाद तैयार केचअप को एयरटाइट स्टरलाइज्ड जार में रखें।

Tags

Next Story