Mango Frooti: अगर आपके बच्चे गर्मियों में बाहर से पीते हैं कोल्ड ड्रिंक, अब घर पर बनाए हेल्दी मेंगो फ्रूटी

Mango Frooti: अगर आपके बच्चे गर्मियों में बाहर से पीते हैं कोल्ड ड्रिंक, अब घर पर बनाए हेल्दी मेंगो फ्रूटी
X
अपने मन-पसंद आम के साथ यह घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। यह ड्रिंक आसानी से सप्ताह भर चल सकता है और इसलिए इसे पहले से बना कर रखा जा सकता है

कच्चे और पके हुए आम (Mango) से बनाया जाने वाले एक आसान और तरो-ताजा करने वाला समर ड्रिंक (Summer Drink) है। आमतौर पर यह बाजार मे मिलने वाला लोकप्रिय ड्रिंक है, लेकिन अपने मन-पसंद आम के साथ यह घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। यह ड्रिंक (Summer Drink) आसानी से सप्ताह भर चल सकता है और इसलिए इसे पहले से बना कर रखा जा सकता है और सुबह के नाश्ते के साथ या शाम को परोसा जा सकता है। तो चलिए देखते है की इसे घर पे कैसे बनाते है…

सामग्री:-

पका हुआ आम- 2

कच्चा आम- 1

चीनी- 200 ग्राम

पानी- 1 लीटर

विधि-

सबसे पहले हम आमों को छील लेंगे फिर हम पके हुए आम को भी छील लेंगे और अब उसके पल्प को निकल लें। फिर उसको प्रेसर कुकर में डालकर उसमे 500 ग्राम पानी डाल दे और उसको पका लेना है। फिर किसी दूसरे बर्तन में बचे हुए पानी में चीनी डालकर उसे गैस पे रखकर चीनी को पिघलना है। अब कुकर को खोल कर देखे आम पक गए होगें फिर उसका पेस्ट बना ले। फिर उसे किसी कटोरे में छान ले। ताकि आम के कोई रेशे हो तो निकल जाए। उसके बाद उसमे चीनी वाले पानी को थोड़ा थोड़ा करके डाले और उसे मिलाए। ये अभी भी थोड़ी सी गाढ़ी लग रही है लेकिन मेरी चीनी वाली पानी खत्म हो गयी है इसलिए मैं इसमें थोड़ी सी ठंडा पानी डालकर मिला दे और ये बिल्कुल फ्रूटी जैसा पतला दिख रहा है। इसे हम थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख देंगे ताकि ये थोड़ा ठंडा हो जाए। ठंडा होने के बाद इसे ग्लास में निकल ले और अब उसे बच्चो को दे और खुद भी पिए।

Tags

Next Story