इस बार मीठे में ट्राई करें आम की फिरनी, बच्चों को आएगी खूब पसंद

इस बार मीठे में ट्राई करें आम की फिरनी, बच्चों को आएगी खूब पसंद
X
क्या आपने कभी आम की फिरनी खाई हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मैंगो फिरनी बनाने की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

आम खाना ज्यादातर लोगों को काफी पसंद होता है। वहीं इसे लोग बहुत ही चाव के साथ खाते हैं। आपने आम से बना अचार, शेक, आइसक्रीम को कई बार खाई होंगी। लेकिन क्या आपने कभी आम की फिरनी खाई हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मैंगो फिरनी बनाने की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

मैंगो पल्प- 2 कप

चावल- 10 बड़े चम्मच

फुल फैट दूध- 1,1/2 लीटर

चीनी- 15 बड़े चम्मच

केसर- 1चुटकी (दूध में भिगोया हुआ)

इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

गार्निश के लिए

ड्राई फ्रूट्स- आवश्यकता अनुसार (कटे हुए)

आम- आवश्यकता अनुसार (कटा हुआ)

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल धोकर 1 घंटा पानी में भिगोएं।

- फिर इसके बाद अब चावल को छानकर मिक्सी में पीस लें।

- इसके बाद पैन में दूध गर्म करें औरद इसमें एक उबाल आने पर चावल का पेस्ट, केसर और चीनी मिक्स करें।

- फिर इसे आप बीच-बीच चलाते हुए धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पका लें।

- पकने के बाद फिरनी को ठंडा करके इसमें आम का पल्प मिलाएं।

- फिरनी को सेट करने के लिए 1 घंटे तक फ्रिज में रख दें।

आपकी मैंगो फिरनी तैयार है।

Tags

Next Story