मैंगों स्टफड आइसक्रीम रेसिपी : गर्मियों में मैंगो स्टफड आइसक्रीम बनाएं, आम और रबड़ी का उठाएं लुत्फ

Mango Stuffed Ice cream : गर्मी यानि आम का सीजन। ऐसे में आम की आईसक्रीम बनाना और खाना बेहद कॉमन होता है। ऐसे में अगर मैंगों आईसक्रीम के साथ रबड़ी का मजा में मिले तो, गर्मी का मजा दुगुना हो जाएगा। इसलिए आज हम आपको मैंगों स्टफड आइसक्रीम रेसिपी (Mango Stuffed Ice cream) बता रहे हैं।
मैंगों स्टफड आइसक्रीम रेसिपी सामग्री (Mango Stuffed Ice cream Ingredients)
5 आम (सख्त पके हुए)
आइसक्रीम मिक्स 500 ग्राम
दो गिलास दूध (फुल क्रीम)
रबड़ी 200 ग्राम
मैंगों स्टफड आइसक्रीम रेसिपी विधि (Mango Stuffed Ice cream Process)
1. मैंगों स्टफड आइसक्रीम रेसिपी बनाने के लिए सबसे एक बर्तन में एक आम को धोकर छीलकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें और रबड़ी डालकर मिक्स कर लें।
2. इसके बाद बाकी बचे आमों को ऊपर से छोटा सा चीरा लगाकर काटें और एक चम्मच की मदद से बीच में से आम को खाली कर लें।
3. अब खाली किए गए आम में रबड़ी और कटे हुए आमों का मिक्सर भरें और ऊपर से सिल्वर फॉयल या आम के ठंडल को धागे की मदद से बांध देँ।
4.इसके बाद सभी आमों को रबड़ी की फीलिंग भरने और बांधने के बाद फ्रिज में जमने के लिए 7-8 घंटे के लिए रख दें।
5. अब तैयार मैंगों स्टफड आईसक्रीम को फ्रिज से बाहर निकालें और चाकू की मदद से छिलका छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सर्विंग बॉउल में निकालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS